ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

निः शुल्क चिकित्सा एवं जाँच शिविर आयोजित शिविर में 257 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कर इस शिवीर का विभिन्न डॉक्टर्स से लाभ लिया |

By Goapl Gupta · 13 Jul 2026 · 19 views
निः शुल्क चिकित्सा एवं जाँच शिविर आयोजित
शिविर में 257 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कर इस शिवीर का विभिन्न डॉक्टर्स से लाभ लिया |
उदयपुर दिनांक 13 जुलाई 2026 | कंस्यूमर प्रोटेक्शन आर्गेनाईजेशन एवं आर. टी. एफ फाइनेंस के संयुक्त तत्त्ववधान में आयोजत एक दिवसीय निः शुल्क जांच एवं चिकित्सा शिविर कृष्णा शाल्बी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल अहमदाबाद के द्वारा श्री व्यापार मण्डल सेक्टर 11 के भवन पर आयोजित हुआ |
कृष्णा शाल्बी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ,अहमदाबाद के डॉ विक्रम शाह ओर्थोपैडेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन के सहयोगी एवं वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा महत्वपूर्ण उपचार हेतु सुझाव दिए गये |
शिविर का संयोजन करते हुए डॉ राजश्री गाँधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष कंस्यूमर प्रोटेक्शन आर्गेनाईजेशन ने कहा की इस शिविर का उद्देश्य उदयपुर क्षेत्रवासियो को चिकित्सा सेवा हेतु उच्च सुविधा हेतु शिविर का आयोजन किया गया |
शिविर में राष्ट्रीय समन्वयक शिरीष नाथ माथुर एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत झा द्वारा विवेक दलावत, डायरेक्टर आर. टी. एफ. फाइनेंस, श्री कृषि व्यापार मण्डल सेक्टर 11 के अध्यक्ष राजेंद्र गंगावत एवं शेलबी हॉस्पिटल के उपस्थित 15 डॉक्टर्स एवं उनके सहयोगीयो का ऊपरना एवं प्रमाण पत्र दे कर अभिनन्दन किया गया |
शिवीर में डॉ. अचला मोगरा द्वारा आइरिडोलॉजी (आँखों की पुतली के माध्यम से स्वास्थ्य विश्लेषण) तकनीक से जाँच की गयी एवं सुझाव दिए गए | एम्. एस. वर्मा एवं अमरीश भटनागर द्वारा बीएमआई, बॉडी कंपोजिशन, बॉडी मास इंडेक्स एवं हेल्थ ऑडिट की भी विशेष जाँच का लाभ लिया गया | संगठन की और से डॉ अल्पना बोहरा, डॉ मूमल,अशोक काडेजा,शर्मीला माली, पूजा झा,पार्थ वर्मा, डॉ राहुल जोशी, ओमप्रकाश खण्डेलवाल,गीता वर्मा ,निशा शर्मा,पायल दलावत ,दीपिका (RTF), ईशान शर्मा,संजीव शर्मा,लक्ष्मी गोस्वामी,जयमाला पानेरी,गीता वर्मा,प्रमिला जैन,कन्हैया लाल,प्रकाश जैन पूर्व मैनेजर बैंक ऑफ़ बड़ोदा का विशेष सहयोग रहा |आभार एवं धन्यवाद् जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह भाटी ने दिया |

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube