ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

स्व. श्रीमती मीना कुमारी जैन की पुण्य स्मृति में स्वैच्छिक रक्त दान सेवा का महाअभियान*

By Goapl Gupta · 13 Jul 2026 · 51 views
*स्व. श्रीमती मीना कुमारी जैन की पुण्य स्मृति में स्वैच्छिक रक्त दान सेवा का महाअभियान* -- कैलाश चंद्र कौशिक जयपुर।

" पुण्य तिथि कैंप में 137 यूनिट रक्तदान, 750 से अधिक लोगों ने लिया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ"
स्व. श्रीमती मीना कुमारी जैन की षष्ठम पुण्य स्मृति पर मीना जैन मेमोरियल ट्रस्ट एवं सकल जैन समाज, अग्रवाल फार्म के संयुक्त तत्वावधान में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, मानसरोवर में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।
सलाहकार सौभागमल जैन एवं जिनेश कुमार जैन ने बताया कि मुख्य अतिथि जयपुर सांसद मंजू शर्मा एवं भाजपा प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल ने शिविर का अवलोकन कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने ट्रस्ट के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए रक्तदान को महादान बताया।
शिविर का शुभारंभ प्रो. आई.पी. जैन एवं श्रीमती मृदुला जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में 137 यूनिट रक्तदान हुआ तथा 750 से अधिक लोगों ने विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ लिया।
कार्यक्रम में सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा अभियान में राकेश गोदीका, प्रदीप जैन, विनोद जैन, आर.एस. राजावत, लोकेश सोगानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजजन उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube