ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

मृतक आरएसी जवान भैंरुराम रुण्डला के शोक-संतप्त परिवारजनों को सांत्वना एवं ढांढस बंधाने यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा डेरावाली ढ़ाणी आए*

By Goapl Gupta · 13 Jul 2026 · 18 views
*मृतक आरएसी जवान भैंरुराम रुण्डला के शोक-संतप्त परिवारजनों को सांत्वना एवं ढांढस बंधाने यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा डेरावाली ढ़ाणी आए*
रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत ,जनतंत्र की आवाज राजस्थान अजीतगढ़ ग्राम पंचायत गढ़टकनेत की ढ़ाणी डेरावाली निवासी आरएसी जवान भैंरुराम रुण्डला की शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से मृत्यु हो गई थी ।जिसकी शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि हुई थी। यों तो अंत्येष्टि के मौके पर यूडीएच मंत्री के प्रतिनिधि के रुप में अजय सिंह खर्रा पहुंच गए थे। सोमवार की शाम क्षेत्रीय विधायक एवं राजस्थान सरकार में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ढ़ाणी डेरावाली पंहुचे और शोक-संतप्त परिवारजनों को सांत्वना दी और ढांढस बंधाया।इस मौके पर परिवार के भोलाराम रुण्डला,चोथूराम रुण्डला,रमेश रुण्डला मोहरुराम रुण्डला, बनवारीलाल रुण्डला, फूलचंद रुण्डला,देवीसहाय रुण्डला,छीतरमल रुण्डला, ओमप्रकाश रुण्डला और डीलर मुकेश नटवाड़िया सहित अनेक लोग मौजूद थे।मंत्री ने दिवंगत जवान की फ़ोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं नमन किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube