ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

डीएलएड गाइड शिविर प्रारंभ

By Goapl Gupta · 13 Jul 2026 · 101 views
डीएलएड गाइड शिविर प्रारंभ

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में 13से19 जुलाई 2026तक आयोजित जिला स्तरीय डीएलएड गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ स्काउट गाइड जिला मुख्यालय बड़ा तालाब सीकर पर किया गया जिसमें सालासर बालाजी एसटीसी कॉलेज जयपुर रोड सीकर, शेखावाटी एसटीसी कॉलेज सीकर की छात्रा अध्यापिकाए भाग ले रही है।
शिविर का उद्घाटन ध्वजारोहण कर प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर , प्रेम पावड़िया , पुष्पा पिपलवा, कोमल शर्मा, सुधीर जाखड़, मोहनलाल सुखाड़िया,लखन बावरिया ने अपने विचार व्यक्त कर शिविर से संबंधित जानकारियां प्रदान की गई। शिविर के दौरान नियम, प्रतिज्ञा की प्रार्थना आंदोलन का इतिहास प्राथमिक सहायता आपदा प्रबंधन अनुमान लगाना नक्शा दिशा ज्ञान सहित अनेक प्रकार के समाज उपयोगी सामुदायिक सेवा प्रोजेक्ट एवं समाज सेवा, विद्यालय संचालन व्यवस्था का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।, चरित्र स्वास्थ्य स्वाभिमान और सेवा का पाठ पढ़ाया जाएगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube