आयुर्वेद विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण सूची में गफलत--- 30जून 2026 को रिटायर्ड हो चुके प्रभारी डॉ कैलाश चंद्र शर्मा को सहायक निदेशक सीकर के पद पर लगाया।
By Goapl Gupta ·
13 Jul 2026 ·
30 views
आयुर्वेद विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण सूची में गफलत--- 30जून 2026 को रिटायर्ड हो चुके प्रभारी डॉ कैलाश चंद्र शर्मा को सहायक निदेशक सीकर के पद पर लगाया।
रिपोर्टर :-(शिंभू सिंह शेखावत ) जनतंत्र की आवाज राजस्थान अजीतगढ़ ब्लॉक के हरदासकाबास आयुर्वेदिक औषधालय के प्रभारी डॉ कैलाश चंद्र शर्मा 30जून 2026को सेवानिवृत्त हो गए,लेकिन 10जुलाई को आयुर्वेदिक,योग एवं प्राकृतिक,यूनानी,सिद्धा एवं होम्योपैथिक आयुष विभाग से निकाली स्थानांतरण/पद स्थापना सूची में उनको सहायक निदेशक सीकर के पद पर लगा दिया। जानकारी मुताबिक विभाग द्वारा डॉ कैलाश चंद्र शर्मा को 10जुलाई को क्रमांक एफ10(77) आयुर्वेदिक/ 2024,03297की निकाली गई स्थानांतरण/ पद स्थापना लिस्ट में राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय हरदासकाबास से सहायक निदेशक सीकर के पद पर लगाया है।