ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

अजीतगढ़ में राजपूत सभा श्रीमाधोपुर की बैठक का आयोजन किया गया।

By Goapl Gupta · 13 Jul 2026 · 27 views
अजीतगढ़ में राजपूत सभा श्रीमाधोपुर की बैठक का आयोजन किया गया।

श्रीमाधोपुर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हम्मीर सिंह मंढा प्रवक्ता व वीरेंद्र सिंह मानगढ़ को ग्राम इकाई अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
रिपोर्टर- (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज राजस्थान
अजीतगढ़ - श्री राजपूत सभा श्रीमाधोपुर की एक बैठक का आयोजन अजीतगढ़ में सोमवार दोपहर नीमकाथाना रोड पर किया गया ।बैठक के दौरान राजपूत सभा श्रीमाधोपुर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हम्मीर सिंह मंढा को प्रवक्ता व मानगढ़ निवासी वीरेंद्र सिंह शेखावत को ग्राम इकाई मानगढ़ अध्यक्ष पद पर तहसील अध्यक्ष ठाकुर मानदाता सिंह गढ़टकनेत और महामंत्री रणजीत सिंह बांकावत नें नियुक्ति प्रदान की।इस मौके पर ठाकुर के .एस. बांकावत, कार्यकारिणी सदस्य मांगूसिंह राठौड़, भरत सिंह राठौड़ उपस्थित रहे, साथ ही आगामी अगस्त माह में सभा के तत्वाधान में राजपूत समाज की प्रतिभाओ को प्रोत्साहित करने के लिए प्रस्तावित प्रतिभा सम्मान समारोह पर चर्चा की गईं ।

भवानी निकेतन संरक्षक ज़ालिम सिंह आसपुरा के निधन पर जताया शोक :-

राजपूत समाज की संस्था भवानी निकेतन के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक ज़ालिम सिंह आसपुरा के निधन पर श्री राजपूत सभा श्रीमाधोपुर के अध्यक्ष ठाकुर मानदाता सिंह गढ़टकनेत, महामंत्री रणजीत सिंह बांकावत, संरक्षक देवी सिंह नरुका, संगठन मंत्री देवीसिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सुराणी,झब्बर सिंह झाड़ली, देवीसिंह हथौरा, रामसिंह नरुका, रविंद्र सिंह सीपुर, दीवानसिंह हरिदासकाबास, पुष्पेंद्र सिंह रुपपुरा, लक्ष्मण सिंह हाथीदेह, वीरेंद्र सिंह हाथीदेह, शिवसिंह पीथलपुर समेत अनेकों लोगों नें शोक जताते हुए वैचारिक श्रद्धांजलि अर्पित की।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube