ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजस्थान शिक्षक संघ ( शेखावत) उपशाखा अजीतगढ़ द्वारा अनीतिपूर्ण स्थानांतरण व अन्य मांगों को लेकर सीबीईओ अजीतगढ़ को ज्ञापन दिया गया*

By Goapl Gupta · 13 Jul 2026 · 31 views
*राजस्थान शिक्षक संघ ( शेखावत) उपशाखा अजीतगढ़ द्वारा अनीतिपूर्ण स्थानांतरण व अन्य मांगों को लेकर सीबीईओ अजीतगढ़ को ज्ञापन दिया गया*
रिपोर्टर :- शिंभू सिंह शेखावत जनतंत्र की आवाज राजस्थान राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) उप शाखा अजीतगढ़ ने प्रांतीय कमेटी के आव्हान पर तबादलों के नाम पर शिक्षकों में भर पैदा कर शैक्षिक ढांचे को कमजोर करने के विषय में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में सत्र के प्रारम्भ में जहां नामांकन अभियान का कार्यक्रम चल रहा है उस दौरान हजारों शिक्षकों को तबादलों के नाम पर प्रताड़ित कर शैक्षिक ढांचे को कमजोर किया जा रहा है। तबादलों में मानवीय संवेदनाओं को दरकिनार किया गया है।बदले की भावना से तबादले किए गए हैं। अच्छा कार्य करने वाले,असाध्य रोग से पीड़ित,विधवा और विकलांग लोगों को भी दूरस्थ स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। पिछले 15दिन से शिक्षक अवकाश लेकर तबादला रुकवाने के लिए और तबादला करवाने के लिए विधायकों और मंत्रियों के घरों की शोभा बढ़ा रहे हैं। इससे पूरे प्रदेश की स्कूलों में भयंकर समस्याएं हो रही हैं। जिससे नामांकन पर प्रतिकूल प्रभाव जल्दी ही देखने को मिलेगा। इसके साथ ही मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को संगठन ने वार्ता के लिए मांगपत्र भी सौंपा और वार्ता का समय लिया गया। इस अवसर पर हरिसिंह मंगावा, जिला उपाध्यक्ष ,शंकर सिंह शेखावत , फूलाराम यादव जिला कार्यकारिणी सदस्य , हरिसिंह सामोता ब्लॉक अध्यक्ष,योगेश सैनी ब्लॉक मंत्री,जमील खां कार्यकारी अध्यक्ष , राजेन्द्र शर्मा,भीम सिंह सामोता, लक्ष्मीनारायण कुमावत, रामवतार शर्मा, सुनील बराला,रमेश रोलानियां, हरिसिंह रोलानियां, रामवतार मिठारवाल सहित अन्य शिक्षकसाथी उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube