ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

स्कूल जाने वाले मासूम बच्चे आज भी सड़क पर भरे पानी और गहरे खड्डों से होकर गुजरने को मजबूर

By Goapl Gupta · 14 Jul 2026 · 24 views
ये हैं *अखेपुरा ग्राम पंचायत/ नगर निगम के वार्ड नंबर-150 के हालात!*

स्कूल जाने वाले मासूम बच्चे आज भी सड़क पर भरे पानी और गहरे खड्डों से होकर गुजरने को मजबूर हैं। सोचिए, यदि किसी बच्चे, महिला या बुजुर्ग के साथ कोई हादसा हो जाए, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

दुर्भाग्य की बात है कि वर्षों से स्थानीय जनप्रतिनिधि होने के बावजूद इस सड़क की ओर गंभीर ध्यान नहीं दिया गया। विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है।

अब समय आ गया है कि जनता भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो और विकास कार्यों के लिए आवाज़ उठाए। क्योंकि सड़क, पानी और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं किसी पर एहसान नहीं, बल्कि जनता का अधिकार हैं।

*धन्य है यहां की व्यवस्था और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि—सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, विधायक और सांसद। 🙏*

अब फैसला जनता को करना है कि वह कब तक ऐसी समस्याओं को सहन करेगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube