नीमकाथाना में बड़े प्रशासनिक फेरबदल नए तहसीलदार, थाना अधिकारी, सहायक अभियंता और प्रधानाचार्य ने संभाला कार्यभार*
By Goapl Gupta ·
14 Jul 2026 ·
41 views
*नीमकाथाना में बड़े प्रशासनिक फेरबदल नए तहसीलदार, थाना अधिकारी, सहायक अभियंता और प्रधानाचार्य ने संभाला कार्यभार*
रिपोर्टर (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
नीमकाथाना में अब प्रशासनिक और पुलिस महकमें में व्यापक फेर बदल करते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर नई - नई नियुक्तियां की गई है ।इन बदलावों का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाना माना जा रहा है ।
राज्य प्रशासनिक आदेशों के तहत विश्वप्रताप सिंह नरूका को नीमकाथाना का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है उनसे राजस्व कार्यो में तेजी ,पारदर्शिता और आमजन को बेहतर सेवाएं मिलने की उम्मीद बताई जा रही है ।
पुलिस विभाग में भी तीन स्थानों के प्रभारी बदले गए हैं। नीम का थाना सदर थाना के नए प्रभारी जय सिंह बसेरा और कोतवाली शहर पुलिस थाना के प्रभारी ,विक्रम सिंह शेखावत जबकि डाबला पुलिस थाना की जिम्मेदारी सुनीता बाॅयल को सौंपी गई है। नई टीम से कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आम जन की समस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा की जा रही है।
इसी प्रकार शिक्षा विभाग से नीम का थाना निवासी प्रमोद अग्रवाल को ने बुधवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कन्या पाठशाला खेतड़ी मोड़ में कार्यभार ग्रहण किया विद्यालय परिवार और क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में नए आयाम स्थापित होने की आशा व्यक्त की।
वहीं सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग में स्थानांतरण के तहत अरुण यादव ने नीम का थाना के सहायक अभियंता के रूप में जिम्मेदारी संभाली है ।विभागीय कार्यों में गति, गुणवत्ता और विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन की उम्मीद की जा रही है।एक ही दिन में प्रशासन ,पुलिस,शिक्षा और सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग में हुए इन महत्वपूर्ण बदलाव को जिले की कार्यप्रणाली को अधिक सुधार और जनहितकारी बनाने की दिशा में एहम कदम माना जा रहा है। आमजन को उम्मीद है की नई जिम्मेदारी सम्भालनें लेने वाले अधिकारी बेहतर समन्वय के साथ विकास, सुशासन और जन सेवा को नई गति देंगे