ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

गाइड प्रशिक्षणार्थियों ने किया नर्सरी का भ्रमण पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों की आवश्यकता--जैन

By Goapl Gupta · 14 Jul 2026 · 96 views
गाइड प्रशिक्षणार्थियों ने किया नर्सरी का भ्रमण

पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों की आवश्यकता--जैन

सीकर । राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर द्वारा आयोजित डीएल एड गाइड ग्रुप शिविर के प्रशिक्षणार्थियों ने नर्सरी का भ्रमण किया। सी ओ गाइड आचू मीणा ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को स्काउट गाइड नियम, प्रतिज्ञा, ध्वज शिष्टाचार , यूनिफॉर्म, कैंप क्राफ्ट, स्काउटिंग फॉर बॉयज सहित विभिन्न बिंदुओं के प्रशिक्षण के बाद बड़ा तालाब स्थित नर्सरी का भ्रमण कराया गया।
बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर ने नर्सरी में तैयार होने वाले पौधों की विधि, पौध तैयार करने से पूर्व बरती जाने वाली सावधानी एवं तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पौध लगाने से करीब 2 महीने पहले गड्ढे तैयार कर लेने चाहिए। डॉ रंजना जैन प्राचार्य शेखावाटी एस टी सी जयपुर रोड सीकर ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण आवश्यक है ,पौध तैयार करने के लिए काली मिट्टी बालू मिट्टी एवं बकरी की खाद को बराबर अनुपात में मिलाकर मिश्रण तैयार कर लिया जाता है और उसमें बीज डालकर पौध तैयार की जाती है। मैडम ने बताया कि नर्सरी में पौधे तैयार होने के बाद इनको सरकारी दर पर लंबाई के हिसाब से बिक्री किए जाते हैं।।
इस दौरान मामराज शर्मा जिला कोषाध्यक्ष स्काउट गाइड सीकर, प्रेम पावड़िया, पुष्पा पिपलवा
लखन बावरिया, मोहनलाल सुखाड़िया भी मौजूद थे।
नर्सरी वन विभाग के कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube