ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

निर्माण विवाद में हत्या का फरार आरोपी छह माह बाद गिरफ्तार, कई राज्यों में तलाश के बाद पुलिस को मिली सफलता*

By Goapl Gupta · 14 Jul 2026 · 31 views
*निर्माण विवाद में हत्या का फरार आरोपी छह माह बाद गिरफ्तार, कई राज्यों में तलाश के बाद पुलिस को मिली सफलता*
रिपोर्टर:- (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
पाटन--- निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में दर्ज हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पाटन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। आखिरकार विशेष टीम ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी।थानाधिकारी रमेश मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने काचरेड़ा निवासी यशपाल सिंह उर्फ राहुल सिंह (20) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 9 फरवरी 2026 को काचरेड़ा गांव में निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद के दौरान दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। घटना में हजारी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण में हत्या की धारा जोड़कर अनुसंधान शुरू किया।फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने कोटपूतली, बहरोड़, जयपुर, हरियाणा और दिल्ली सहित कई संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। लंबे प्रयासों के बाद आरोपी को दस्तयाब कर पूछताछ के उपरांत गिरफ्तार कर लिया गया।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद के दौरान मारपीट में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पूर्व में एक विधि से संघर्षरत बालक को भी निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है। प्रकरण में पुलिस का अनुसंधान जारी है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube