अंजुमन गुलशन-ए-मदीना मया बाज़ार के तत्वावधान में इमाम हुसैन की शहादत की याद में लंगर-ए-हुसैन एवं मजलिस का कार्यक्रम श्रद्धा एवं अकीदत के साथ हुआ सम्पन्न*👈✍️
By Goapl Gupta ·
15 Jul 2026 ·
45 views
*अंजुमन गुलशन-ए-मदीना मया बाज़ार के तत्वावधान में इमाम हुसैन की शहादत की याद में लंगर-ए-हुसैन एवं मजलिस का कार्यक्रम श्रद्धा एवं अकीदत के साथ हुआ सम्पन्न*👈✍️
*मया बाज़ार संवाददाता की खास रिपोर्ट*👈✍️
*मया बाज़ार (अयोध्या):-*
अंजुमन गुलशन-ए-मदीना मया बाज़ार की जानिब से आयोजित लंगर-ए-हुसैन इमाम हुसैन की शहादत की याद में मजलिस का कार्यक्रम बड़ी अकीदत, अमन और भाईचारे के माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह कुरआन-ख़्वानी से हुई, जिसमें मुल्क व कौम की सलामती, अमन-चैन और तरक्की के लिए ख़ास दुआएँ की गईं। शाम को आयोजित लंगर-ए - हुसैन में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर तबर्रुक प्राप्त किया। रात्रि में आयोजित जलसा-ए-तक़रीर में बाहर से तशरीफ़ लाए उलेमा-ए-किराम मौलाना मोहम्मद अकील, मौलाना मोहम्मद हसीब हाफिज परवेज आलम,हेलाल टांडवी इमाम हुसैन की शहादत की याद में नातिया कलाम पेश किए, तथा मुफ्ती मोहसिन रजा, हाफिज व कारी सरताज अहमद एवं मौलाना शहाबुद्दीन ने इमाम हुसैन की शहादत के बारे में विस्तार से अपने पुरअसर बयानात ख़िताबत में हज़रत इमाम हुसैन (रज़ि.) की कुर्बानी, इंसानियत, सब्र, अमन, मोहब्बत और दीन-ए-इस्लाम की तालीमात पर रौशनी डाली।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहम्मद साजिद, जुम्मन अली , युवा समाजसेवी मास्टर मुबारक अली इदरीशी, मोहम्मद कैफ इदरीशी, शब्बीर सिद्दीकी,मोहम्मद रईस, मुन्ना भाई,राज बाबा,एवं महबूब आलम सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, उलेमा-ए-किराम तथा बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन चैन कायम रहने एवं मुल्क की तरक्की के लिए दुआएं मांगी। तथा सभी लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज में आपसी भाईचारे, एकता और इंसानियत का संदेश देने वाला कार्यक्रम बताया।
अंत में अंजुमन गुलशन-ए-मदीना, मया बाज़ार की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी उलेमा-ए-किराम, मेहमानों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया गया।