पाटन में *नशा मुक्त भारत अभियान*
By Goapl Gupta ·
15 Jul 2026 ·
15 views
**राजकीय महाविद्यालय पाटन, सीकर**
कस्बे के राजकीय महाविद्यालय पाटन में *नशा मुक्त भारत अभियान* के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य डॉ. मदन लाल मीणा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में *नशा मुक्त भारत अभियान* की प्रभारी ज्योति शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने तथा जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है और नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की आधारशिला हैं।
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रभारी किरण यादव ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।
वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना ही नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक तैयार करना भी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सहायक आचार्य सरोज गुर्जर, सहायक आचार्य दिनेश बैरवा तथा सहायक लेखा अधिकारी एम एम वर्मा उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशे से दूर रहने तथा समाज में जन-जागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ ली।