धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” के आह्वान के साथ 17 जुलाई को सीकर में मशाल
By Goapl Gupta ·
15 Jul 2026 ·
17 views
“धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” के आह्वान के साथ 17 जुलाई को सीकर में मशाल जुलूस एवं छात्र संवाद
शिक्षा के अधिकार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता तथा छात्र हितों के मुद्दों को लेकर कोकरोज जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके 17 जुलाई को शाम 6:00 बजे ज्योतिबा फुले सर्किल (टू सीएलसी चौक), पीपराली रोड, सीकर में आयोजित मशाल जुलूस एवं छात्र संवाद में शामिल होंगे।
कार्यक्रम का मुख्य आह्वान रहेगा—“धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो।” साथ ही, सोनम वांगचुक के लगातार बिगड़ते स्वास्थ्य पर भी चिंता व्यक्त करते हुए उनके समर्थन में आवाज़ बुलंद की जाएगी।
*कार्यक्रम के प्रदर्शन प्रभारी मुकेश ऑलराउंडर ने सभी छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि अभिजीत दिपके छात्रों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए यह लड़ाई हम सभी की है।*
इस आयोजन को एसएफआई, भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन, राजस्थान युवा जाट महासभा तथा अखिल भारतीय किसान सभा का समर्थन प्राप्त है। इस अवसर पर एसएफआई राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र ढाका, भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन की सोनिया जोया, सीजेपी कोर टीम के रामप्रकाश जाखड़, राजस्थान युवा जाट महासभा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र खीचड़ तथा अखिल भारतीय किसान सभा के सत्यजीत भींचर,भारत की जनवादी नौजवान सभा से ओमप्रकाश डालमास ने भी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।