ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पाटन में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ, अब 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती दवाइयों की होंगी उपलब्धता*

By Goapl Gupta · 15 Jul 2026 · 22 views
*
*पाटन में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ, अब 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती दवाइयों की होंगी उपलब्धता*
रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत जनतंत्र की आवाज, राजस्थान

पाटन में आमजन को गुणवत्तापूर्ण और किफायती दवाइयाँ उपलब्ध कराने की दिशा में पाटन में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ 1 जुलाई 2026 को किया गया। यह केंद्र राजकीय अस्पताल, पाटन के निकट संचालित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के मरीजों को कम कीमत पर आवश्यक दवाइयाँ आसानी से मिल सकेंगी।
जन औषधि केंद्र पर ब्रांडेड दवाइयों की तुलना में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर दवाइयाँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां मिलने वाली सभी दवाइयाँ WHO-GMP प्रमाणित हैं, जो गुणवत्ता और सुरक्षा के मानकों पर खरी उतरती हैं। केंद्र पर सामान्य बीमारियों से लेकर विभिन्न विशेष रोगों तक की दवाइयाँ उपलब्ध रहेंगी।
केंद्र के प्रोपराइटर सचिन चनानिया ने बताया कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक सस्ती और अच्छी गुणवत्ता वाली दवाइयाँ पहुँचाना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों को इलाज में राहत मिल सके।
केंद्र पर पंजीकृत फार्मासिस्ट डॉ. भीम सिंह की देखरेख में दवाइयाँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। अधिक जानकारी एवं दवाइयों की उपलब्धता के लिए 9680642059 और 7426010908 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह केंद्र पाटन क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा, जिससे मरीजों को कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण उपचार के लिए आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध हो सकेंगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube