ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

वार्ड नंबर 16 राजपूतों की कोटड़ी नीमकाथाना में नगर पालिका की कचरे की गाड़ी डोर टू डोर नहीं जाती*

By Goapl Gupta · 15 Jul 2026 · 27 views
*वार्ड नंबर 16 राजपूतों की कोटड़ी नीमकाथाना में नगर पालिका की कचरे की गाड़ी डोर टू डोर नहीं जाती*
रिपोर्टर:-शिंभू सिंह शेखावत जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
नीमकाथाना नगर पालिका के अधीन वार्ड नंबर 16 राजपूतों की कोटडी में संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत चलाई गई डोर टू डोर कचरा संग्रहण ऑटो टिपर कभी-कभी तो आती नहीं और आती है तो लगभग आठ घरों में नहीं जाती जबकि रास्ता पर्याप्त होते हुए भी नहीं जाती वीडियो अनुसार पानी का टैंकर जा रहा है और खाली होता है और वापस भी आता है।
कचरे की गाड़ी अंतिम छोर तक नहीं जाती, जबकि लगभग तीन माह पूर्व अंतिम छोर तक जाती थी ।लेकिन नगरपालिका प्रशासन की लचीली कार्य प्रणाली के कारण कचरे की गाड़ी डोर टू डोर नहीं जाकर रास्ते में ही खड़ी कर दी जाती है,नगर पालिका नीमकाथाना प्रशासन अपनी कार्य शैली में बदलाव कर कचरे की गाड़ी को डोर टू डोर चलाने की व्यवस्था करें।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube