शतरंज केरम एवं सांप सीढ़ी गेम 31 जुलाई से 2 अगस्त तक
By Goapl Gupta ·
15 Jul 2026 ·
62 views
शतरंज केरम एवं सांप सीढ़ी गेम 31 जुलाई से 2 अगस्त तक
उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। हमराही मण्डल द्वारा 31 जुलाई से 2 अगस्त तक शतरंज केरम एवं सांप सीढ़ी गेम दो वर्ग मे कराये जायेगे।
इस आयोजन के पोस्टर का विमोचन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रान्त संगठन मंत्री राकेश पालीवाल एवं जिलाध्यक्ष पूर्णिमा बोकड़िया के द्वारा किया गया। अतिथि पालीवाल ने कहा की गृहणी के लिए समाज मे समय समय परऐसी प्रतियोगिता होनी चाहिए
पूर्णिमा बोकड़िया ने कहाँ की पारंपरिक खेल लुप्त होते जारहे है घरेलू महिला चूल्हे चौके के साथ मौका मिलने पर अपना हुनर पुनः जीवंत कर सकती है
ग्राहक पंचायत के सभी पदाधिकारी को हमराही मण्डल की अध्यक्ष श्वेता नैनावटी ने धन्यवाद दिया एवं गरिमामयी उपस्थित के लिए आभार उन्होंने कहा की उनका प्रयास रहेगा की मातृ शक्ति सभी क्षेत्र मे अग्रणी रहे।