ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

छीपाबड़ौद,आठ दिन के अंतराल में पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े दो बार हुई चोरी की घटना से पेट्रोल पंप संचालक सहित क्षेत्रीय जनता भयभीत है

By Goapl Gupta · 16 Jul 2026 · 18 views
छीपाबड़ौद,आठ दिन के अंतराल में पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े दो बार हुई चोरी की घटना से पेट्रोल पंप संचालक सहित क्षेत्रीय जनता भयभीत है। पेट्रोल पंप संचालक के द्वारा जयपुर से एक्सपर्ट बुलाकर दोनों दिन हुई चोरी की घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज पेन ड्राइव में रिकॉर्ड करवा कर आज छीपाबड़ौद पुलिस को उपलब्ध करवा दिए गए हैं। साथ ही पेट्रोल पंप संचालक ने स्थानीय प्रशासन,जिला प्रशासन से स्वयं की व पेट्रोल पंप परिसर स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।उल्लेखनीय है कि 6 जुलाई 2026 को सालपुरा रोड पर लहसुन मंडी के पास स्थिति मैसर्स गोविंद इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर अज्ञात चोरों के द्वारा दिनदहाड़े कंप्रेसर और बिजली के पलों की केबल काटकर ले गए। 11 जुलाई को पेट्रोल पंप कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोल पंप संचालक को इस चोरी की घटना की घटना के बारे में बताया तब जाकर संचालक के कहने पर कर्मचारियों के द्वारा चोरी की घटना की रिपोर्ट स्थानीय पुलिस थाने को 11जुलाई 2026 को दी। 6 जुलाई को चोरी की घटना घटित होने और घटना की सूचना रिपोर्ट स्थानीय पुलिस को देने के बाद भी 8 दिनों तक कोई कार्यवाही/हलचल नहीं होने पर चोरों के हौसले और बुलंद हो गए। इसके परिणाम स्वरूप अज्ञात चोरों के द्वारा दोबारा दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर 14 जुलाई 2026 को इसी तरह की चोरी की घटना घटित कर केवल चुरा कर ले गए हैं। इस घटना की रिपोर्ट भी पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के द्वारा स्थानीय पुलिस थाने को दी गई है। थानाधिकारी से भेंट कर घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी थाना अधिकारी द्वारा हर एंगल को ध्यान में रखते हुए जांच कर घटना का जल्द ही खुलासा करने और सुरक्षा प्रदान करने के लिए अशास्त करने पर पेट्रोल पंप संचालक ने राहत की सांस ली है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube