ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सरकारी स्कूल के टीचर ने की 8 साल की नावलिग से छेड़छाड़

By Goapl Gupta · 16 Jul 2026 · 19 views
सरकारी स्कूल के टीचर ने की 8 साल की नावलिग से छेड़छाड़

संजय चौहान रूपवास भरतपुर

भरतपुर के एक सरकारी स्कूल के टीचर के खिलाफ एक छात्रा से छेड़छाड़ की FIR दर्ज की गई है। स्कूल का टीचर 8 साल की छात्रा को एक सुनसान कमरे में ले गया। वहां जाकर टीचर ने छात्रा से अश्लील हरकतें की। छुट्टी के बाद छात्रा जब अपने घर गई तो, उसने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया।

स्कूल से आने बाद सहमी हुई थी छात्रा

तीसरी क्लास की छात्रा के पिता ने पुलिस में FIR दर्ज करवाते हुए बताया कि मेरी 8 साल की बेटी मंगलवार को स्कूल गई थी। जब वह स्कूल से घर आई तो, काफी सहमी हुई थी। बच्ची को देखकर सभी ने उसके सुस्त होने के कारण पूछा। बच्ची ने काफी डरते हुए बताया कि उसके स्कूल में एक
टीचर उसे सुनसान क्लास में ले गया और वहां ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की है।

कल नाबालिग के कोर्ट में हुए बयान
घटना का पता लगने के बाद बच्ची का पिता तुरंत पुलिस के पास पहुंचा और 58 साल के टीचर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। कल नाबालिग के कोर्ट में बयान भी करवाए गए। फिलहाल अभी तक टीचर की गिरफ्तार नहीं हो सकी है।

बयान के आधार पर जांच बढ़ेगी आगे

CO रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कल नाबालिग के कोर्ट में बयान करवाए गए थे। बयान के आधार पर जांच

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube