भारत स्काउट गाइड के संभागीयो को सीपीआर की ट्रेनिंग दी गई कृत्रिम स्वसन क्रिया से मरीज की जान बचाई जा सकती है-, मामराज शर्मा
By Goapl Gupta ·
16 Jul 2026 ·
70 views
भारत स्काउट गाइड के संभागीयो को सीपीआर की ट्रेनिंग दी गई
कृत्रिम स्वसन क्रिया से मरीज की जान बचाई जा सकती है-, मामराज शर्मा
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में जिला स्तरीय डीएलएड गाइड ग्रुप प्रशिक्षण शिविर जिला मुख्यालय बड़ा तालाब सीकर में आयोजित किया जा रहा है जिसमें सालासर बालाजी बी एड कॉलेज सीकर, शेखावाटी एसटीसी कॉलेज जयपुर रोड सीकर, के गाइड छात्रा अध्यापिका को आज 5:00 बजे जैन सी पी आर ट्रेंनिंग सेंटर सीकर के महावीर प्रसाद कुमावत गुर्जर सीपीआर ट्रेनर व उनकी टीम द्वारा सीपीआर की ट्रेनिंग दी गई।
महावीर प्रसाद गुर्जर सीपीआर प्रशिक्षक ने शिविर के संभागी गाइड व डी एल एड अध्यापिकाओं को सीपीआर देने से पहले क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए क्या-क्या जानकारी होनी चाहिए और किस प्रकार से कृत्रिम स्वसन क्रिया हाथों के माध्यम से किस अवस्था में देनी चाहिए और किस प्रकार के पेशेंट को सीपीआर नहीं दिया जा सकता, कृत्रिम स्वसन क्रिया नहीं दी जा सकती उसे पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। साथी प्रश्नोत्तरी के माध्यम से भी विभिन्न प्रकार की जानकारी दी और करीब 10डमी के माध्यम से कृत्रिम स्वसन क्रिया का अभ्यास करवाया। इस अवसर पर मरा शर्मा जिला कोषाध्यक्ष ने कहा कि शीघ्रता से कृत्रिम श्वसन क्रिया प्रदान कर मरीज की जान बचाई जा सकती है । सीपीआर टीम में दिनेश कुमार संदीप अभिषेक
ने उपस्थित रहकर प्रशिक्षण देने में सहयोग प्रदान किया
इस अवसर पर ,बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर, आचू मीणा सी ओ गाइड गाइड प्रेम पावड़िया, पुष्पा पिपलवा , कोमल शर्मा कविता दानोदिया
लखन बावरिया, मोहनलाल सुखाड़िया भी मौजूद थे।
आज मारू पार्क से म्यूजियम तक गाइड ने ट्रॉलीकचरे की एकत्रित की। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार का जीवन उपयोगी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।