ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

डाबला थाने की नई थानाधिकारी सुनीता बॉयल का जिलो ग्रामवासियों ने किया सुस्वागत*

By Goapl Gupta · 16 Jul 2026 · 282 views
*डाबला थाने की नई थानाधिकारी सुनीता बॉयल का जिलो ग्रामवासियों ने किया सुस्वागत*
रिपोर्टर:-(शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान

पाटन क्षेत्र के डाबला थाना में नव नियुक्त थानाधिकारी सुनीता बॉयल का जिलो ग्रामवासियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
ग्रामीणों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई थानाधिकारी के नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आमजन को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और पुलिस-जन सहयोग को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
इस अवसर पर किशन लाल मीणा, विष्णु दत्त जिलोवा, प्रमोद जिलोवा, दाताराम डोचानिया, रोहतास जिलोवा, रामस्वरूप (डाबला), सुभाष, विजय मीणा सहित समस्त जिलो ग्रामवासी उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube