ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

IGNOU Admission 2026 के छात्रों के लिए बड़ी राहत अब 31 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन →IGNOU Admission 2026 Last Date Extended:

By Goapl Gupta · 16 Jul 2026 · 77 views
IGNOU Admission 2026 के छात्रों के लिए बड़ी राहत अब 31 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन →IGNOU Admission 2026 Last Date Extended:

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय(IGNOU) ने जुलाई 2026 में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर दी है, विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सीजन के लिए जो नए एडमिशन और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि रखी गई थी उसे बढ़ा दिया है।
इग्नू अध्ययन केंद्र 2312 के HOI डॉ नगेंद्र सिंह नाथावत व समन्वयक डॉ. जितेन्द्र कांटीया ने बताया कि विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए अब ऑनलाइन तरीके से आवेदन करने की तिथि को 31 जुलाई 2026 तक बढ़ा दिया है, इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 तक राखी गई थी। और उसके बाद इसे 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाया गया था। लेकिन अब छात्रों की मांग और परिस्थितियों ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने फिर से इस अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 तक कर दिया गया है।
डॉ कांटिया ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में अगर आप भी प्रवेश पाना चाहते हैं और जुलाई 2026 सत्र के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, तो एक बार फिर विश्वविद्यालय आपके लिए आवेदन का अवसर प्रदान किया है, अब आप 31 जुलाई 2026 तक विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नए सत्र के लिए जो छात्र प्रवेश चाहते हैं, और जो पहले से अध्यनरत है या अगले सेमेस्टर में प्रवेश जारी रखना चाहते हैं, वे निर्धारित समय से पहले अपना आवेदन कर सकते हैं यह विश्वविद्यालय की ओर से आपको एक बार फिर से मौका दिया गया है।
विश्वविद्यालय की ओर से यह मौका उन हजारों छात्रों के लिए उपयोगी माना जाएगा जो दस्तावेज तैयार करने, फीस जमा करने या अन्य तकनीकी कार्यों से अपना आवेदन नहीं कर पाए थे ऐसे समस्त विद्यार्थियों के लिए यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube