शंकर बाजौर बने किसान संघ के सीकर युवा प्रमुख*
By Goapl Gupta ·
17 Jul 2026 ·
74 views
*शंकर बाजौर बने किसान संघ के सीकर युवा प्रमुख*
रिपोर्टर (शिंभू सिंह शेखावत)जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
भारतीय किसान संघ सीकर नगर मंत्री जयप्रकाश सैनी ने जिला अध्यक्ष पूरनसिंह भीमा की सहमति से जैविक किसान एवं सक्रिय सदस्य शंकर बाजौर को सीकर नगर युवा प्रमुख नियुक्त किया है।
सीकर नगर युवा प्रमुख नियुक्त किए जाने पर भारतीय किसान संघ जयपुर प्रांत अध्यक्ष कालूराम बांगड़ा, प्रांत गौ सेवा प्रमुख डॉक्टर बृजमोहन सरगोट,सीकर संभाग अध्यक्ष किशोर सिंह निठारवाल,संभाग कार्यकारिणी सदस्य प्रोफेसर रामावतार जाट ने शकंर बाजोर को किसान संघ का दुपट्टा पहनाकर सम्मान ओर अभिनंद किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पूरनसिंह भीमा,जिला मंत्री महेंद्र खीचड़,जिला सह मंत्री प्यारेलाल खीचड़, कोषाध्यक्ष निर्मल टांक,नगर मंत्री जयप्रकाश सैनी,राम सिंह सैनी,राजू सैनी,नरेश तंवर आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।