हर्ष पहाड़ पर स्काउट गाइड , इको क्लब सदस्यों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
By Goapl Gupta ·
18 Jul 2026 ·
60 views
हर्ष पहाड़ पर स्काउट गाइड , इको क्लब सदस्यों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
हर्ष पर्वत पर पॉलीथीन व कचरा एकत्र किया
सीकर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर , वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तत्वाधान में पांचवें दिन डीएलएड गाइड ग्रुप शिविर के प्रशिक्षणार्थियों
स्काउट गाइड व इको क्लब सदस्यों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट ने बताया कि आचू मीणा सी ओ गाइड के सानिध्य में चल रहे गाइड प्रशिक्षण ग्रुप शिविर के संभागियों ने ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने के लिए राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर से बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट,आचू मीणा सी ओ गाइड ने हरी जल्दी दिखाकर जन जागरूकता रैली को रवाना किया। प्रशिक्षणार्थियो ने हर्ष पहाड़ पर भ्रमण कर श्रमदान किया। वहां चारों ओर बिखरे कचरे व पॉलिथीन की थैलियां एकत्रित करके आम जन एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छता का संदेश दिया। लालोलाव बालाजी मंदिर दर्शन कर प्रवेश द्वार से स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया इस अवसर पर कोमल शर्मा कविता दानोदिया सहित सबसे अधिक स्काउट गाइड सदस्य मौजूद रहे।