ऍड. अवनीश तीर्थराज सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
By Goapl Gupta ·
18 Jul 2026 ·
6 views
ऍड. अवनीश तीर्थराज सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
दैनिक मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस खान एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय एल दुबे ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
संवाददाता शोएब म्यानुंर मुंबई
मुंबई। समाजसेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ऍड. अवनीश तीर्थराज सिंह का जन्मदिन जोगेश्वरी पश्चिम स्थित लंदन पैलेस बैंक्वेट हॉल में हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। समारोह में राजनीतिक, सामाजिक, पत्रकारिता एवं फिल्म जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में दैनिक मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस खान एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय एल दुबे ने ऍड. अवनीश तीर्थराज सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके सामाजिक, कानूनी और जनहित से जुड़े कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस के सचिव निजामुद्दीन राईन ने ऍड. अवनीश तीर्थराज सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री ज़ारा खान भी उपस्थित रहीं और उन्होंने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर मीरा-भायंदर के नगरसेवक विक्रम प्रताप सिंह, मुंबई कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने ऍड. अवनीश तीर्थराज सिंह के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। पूरे समारोह का माहौल उत्साह, आत्मीयता और सौहार्द से भरपूर रहा। केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया गया, वहीं उपस्थित अतिथियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में ऍड. अवनीश तीर्थराज सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।