ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

करजो गांव में बाबा मोटा की स्वामणी का आयोजन,

By Goapl Gupta · 18 Jul 2026 · 57 views
*करजो गांव में बाबा मोटा की स्वामणी का आयोजन,पाटन निवासी हनुमान सैनी ने मंदिर में ₹1.05 लाख किए अर्पित*
रिपोर्टर:-(शिंभू सिंह शेखावत)जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
पाटन क्षेत्र के निकटवर्ती करजो गांव में बाबा मोटा की स्वामणी का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पाटन निवासी हनुमान सैनी ने बाबा मोटा मंदिर में ₹1,05,000 की श्रद्धा राशि अर्पित कर आस्था का परिचय दिया।
कार्यक्रम के दौरान बाबा मोटा सेवा समिति के सदस्य सुंडाराम यादव एवं विशंभर कैलाश हवलदार यादव ने हनुमान सैनी, उनकी बेटी तथा मूलचंद सैनी का बाबा मोटा का प्रतीक चिन्ह एवं रुमाल पहनाकर सम्मान किया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने बाबा मोटा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
धार्मिक माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसाद वितरण भी किया गया। श्रद्धालुओं ने इसे सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रेरणादायक आयोजन बताया।
धर्मपाल यादव (डीपी) विशंभर दयाल यादव कैलाश हवलदार सूंडाराम यादव रामावतार यादव राजू यादव प्रदीप आर्य पाटन से सैनी परिवार सहित कई लोग मौजूद रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube