एमसीएच अस्पताल में प्रसूता की मौत के पश्चात तीन दिनों से धरने का आज,मांगे मानने के पश्चात समाप्त कर दिया
By Goapl Gupta ·
18 Jul 2026 ·
121 views
*एमसीएच अस्पताल में प्रसूता की मौत के पश्चात तीन दिनों से धरने का आज,मांगे मानने के पश्चात समाप्त कर दिया गया*
रिपोर्टर:- (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज 'राजस्थान
खादरा निवासी अंजलि सैनी की सिजेरियन डिलीवरी के पश्चात एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया गया और लगभग 30 घंटे बाद उसकी जयपुर के चोमू स्थित बराला हॉस्पिटल में मृत्यु हो गई ।अंजलि सैनी के परिजन विगत तीन दिनों से नीमकाथाना के एमसीएच हॉस्पिटल के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। उसकी समाप्ति सीकर सांसद अमराराम ,उपखंड अधिकारी राजवीर यादव ,प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, कमल सिंह शेखावत और तहसीलदार ,कोतवाली थाना प्रभारी की उपस्थिति में हो गई ।परिजनों की मांग के अनुसार डॉक्टर यादव नीमकाथाना नहीं रहेंगे। और पीड़ित परिवार के एक जने को संविदा नौकरी ।
तथा मुख्यमंत्री का सहायता राशि कोष अनुसार राशि दी जाएगी।
और इसकी उच्च स्तरीय जांच नीमकाथाना के डॉक्टर से लेकर चोमू स्थित बराला के अस्पताल तक डॉक्टरों की कार्य प्रणाली की निष्पक्ष जांच होगी और उसमें जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कानूनन कार्यवाही की जाएगी