ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

*युगधारा की ऑनलाइन गद्य गोष्ठी*

By Goapl Gupta · 30 Dec 2025 · 32 views
*युगधारा की ऑनलाइन गद्य गोष्ठी*

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक मंच युगधारा की गद्य गोष्ठी का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया। गोष्ठी की मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध लेखिका श्रीमती पूनम भू तथा विशिष्ट अतिथि साहित्यकार सपना जैन रहीं। गोष्ठी की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष किरण बाला किरन ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सिम्मी सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन लोकेश चंद्र चौबीसा द्वारा किया गया।
संस्थापक डॉ. ज्योति पुंज ने जानकारी देते हुए बताया कि गोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े रचनाकारों ने सहभागिता करते हुए विविध विषयों पर उत्कृष्ट एवं सारगर्भित रचनाएं प्रस्तुत की। गोष्ठी में डॉ. शंकर लाल शर्मा, पूनम भू, सपना जैन, विजयलक्ष्मी नैनावती, मयूरा मेहता, लोकेश चंद्र चौबीसा, किरण बाला किरन,गीतांजलि पालीवाल, डॉ. प्रियंका भट्ट, डॉ. सिम्मी सिंह, छत्र-छाजेड फक्कड़, प्रो. निर्मल गर्ग, मधु मनमौजी, संजय गुप्ता देवेश, तथा डॉ. सुखदेव कुमार नागर ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों से गोष्ठी को समृद्ध किया। गोष्ठी का वातावरण सृजनात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube