ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्थान में 40,924 प्रकरणों का हुआ निस्तारण, ₹618.30 करोड़ से अधिक राशि के दावों का हुआ समझौता**

By Goapl Gupta · 18 Jul 2026 · 20 views
*राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्थान में 40,924 प्रकरणों का हुआ निस्तारण, ₹618.30 करोड़ से अधिक राशि के दावों का हुआ समझौता**

जयपुर, 18 जुलाई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RSLSA) के तत्वावधान में शनिवार को पूरे प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बड़ी संख्या में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार राज्यभर में 40,924 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निस्तारण हुआ, जबकि विभिन्न मामलों में लगभग ₹618.30 करोड़ की राशि के दावों का समझौता कराया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से न्यायालयों में लंबित मामलों के त्वरित, सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान को बढ़ावा मिला। इस दौरान बैंक ऋण वसूली, मोटर दुर्घटना दावा, चेक अनादरण (धारा 138 एनआई एक्ट), वैवाहिक विवाद, श्रम विवाद, राजस्व एवं अन्य सिविल प्रकृति के मामलों सहित विभिन्न प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य आमजन को त्वरित, सुलभ एवं किफायती न्याय उपलब्ध कराना है। लोक अदालतों के माध्यम से पक्षकारों का समय और धन दोनों की बचत होती है तथा न्यायालयों पर लंबित मामलों का भार भी कम होता है।

प्राधिकरण ने राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले न्यायिक अधिकारियों, जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों, अधिवक्ताओं, विभिन्न सरकारी विभागों, बैंकों, बीमा कंपनियों एवं सभी पक्षकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के प्रयासों के माध्यम से आमजन को प्रभावी एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराया जाता रहेगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube