ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

27 जुलाई 2026 'गो सम्मान दिवस' पर गो सम्मान आह्वान अभियान में भागीदारी का आह्वान

By Goapl Gupta · 19 Jul 2026 · 16 views
27 जुलाई 2026 'गो सम्मान दिवस' पर गो सम्मान आह्वान अभियान में भागीदारी का आह्वान
जयपुर, 15 जुलाई। बृजवासी गौ रक्षक भारत सेना के जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण बड़ाया ने सभी गौभक्तों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से 27 जुलाई 2026 (गो सम्मान दिवस) के अवसर पर आयोजित "गो सम्मान आह्वान अभियान" के प्रार्थी हस्ताक्षर पत्रक अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य गौमाता के संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान के प्रति जनजागरण करना तथा समाज को इस पावन अभियान से जोड़ना है। अभियान के अंतर्गत नागरिकों से हस्ताक्षर कर गौ संरक्षण से जुड़े जनसमर्थन को सशक्त बनाने का आग्रह किया जा रहा है।
प्रवीण बड़ाया ने कहा कि सभी गौप्रेमी अपने-अपने क्षेत्र में अधिकाधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ें और 27 जुलाई 2026 को गो सम्मान दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाते हुए अभियान को सफल बनाएं।
निवेदक:
प्रवीण बड़ाया
जिला कार्यकारिणी सदस्य
बृजवासी गौ रक्षक भारत सेना, जयपुर

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube