ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

वार्ड संख्या 87 करतारपुरा में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या का हुआ समाधान

By Goapl Gupta · 19 Jul 2026 · 19 views
वार्ड संख्या 87 करतारपुरा में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या का हुआ समाधान
जयपुर। वार्ड संख्या 87, करतारपुरा स्थित वॉरेन एकेडमी स्कूल के पास एवं विनोद वाली चक्की के निकट पिछले 10–15 दिनों से सीवरेज का गंदा एवं बदबूदार पानी सड़क पर ओवरफ्लो हो रहा था। इससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था तथा क्षेत्र में दुर्गंध और अस्वच्छता का वातावरण बना हुआ था।
स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर मालवीय नगर विधायक श्री कालीचरण सर्राफ के निर्देशानुसार नगर निगम ग्रेटर की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीवरेज की समस्या का समाधान किया। इस दौरान नगर निगम ग्रेटर के एसआई श्री प्रकाश जी की उपस्थिति में रात्रि में नगर निगम की मशीन एवं टीम द्वारा सफाई कार्य कराकर सीवरेज लाइन को सुचारु किया गया।
कार्य के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष श्री निखिल रेसवाल भी मौके पर उपस्थित रहे और उन्होंने अधिकारियों के साथ समन्वय कर कार्य को शीघ्र पूरा करवाने में सहयोग किया।
क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान पर विधायक श्री कालीचरण सर्राफ, नगर निगम ग्रेटर की टीम एवं संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी क्षेत्र की जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करने की अपेक्षा जताई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube