ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

एक शाम मुकेश के नाम" जन्म जयंती पर 22 को

By Goapl Gupta · 19 Jul 2026 · 40 views
"एक शाम मुकेश के नाम" जन्म जयंती पर 22 को

उदयपुर। सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक मुकेश चंद्र माथुर की जयंती के अवसर पर अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान द्वारा "एक शाम मुकेश के नाम" संगीतमय संध्या का आयोजन 22 जुलाई, बुधवार शाम 5:00 बजे संस्थान परिसर, हरियाली रेस्टोरेंट एवं होटल मुकुंद विलास के मध्य, गुलाब बाग रोड, उदयपुर में किया जाएगा। इस विशेष आयोजन में शहर के सुप्रसिद्ध संगीत साधक एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी ओमप्रकाश टांक अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को स्वर्णिम फिल्म संगीत के दौर में ले जाएंगे।
अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक विवेक अग्रवाल ने बताया कि ओमप्रकाश टांक वर्षों से संगीत साधना में निरंतर सक्रिय हैं। वे मधुर एवं प्रभावशाली आवाज़ के धनी होने के साथ-साथ उत्कृष्ट ग़ज़ल गायक, फिल्मी गीतों के सशक्त प्रस्तुतकर्ता, भावपूर्ण भजन गायक तथा कराओके सिंगिंग के कुशल कलाकार हैं। इसके साथ ही वे सितार, गिटार वादन में भी विशेष दक्षता रखते हैं और मंच पर अपनी आकर्षक एवं जीवंत प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। उनकी गायकी में सुर, भाव, अभिव्यक्ति और प्रस्तुति का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है, जिसके कारण वे संगीत प्रेमियों के बीच विशेष पहचान रखते हैं।
कार्यक्रम में मुकेश के कालजयी एवं सदाबहार गीतों की संगीतमय संजीव प्रस्तुति दी जाएगी, जो श्रोताओं को स्वर्णिम फिल्म संगीत की मधुर स्मृतियों से रूबरू कराएगी। संस्थान ने सभी संगीत प्रेमियों, कलाकारों एवं शहरवासियों से इस गरिमामय संगीतमय आयोजन में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने तथा मुकेश की अमर संगीत विरासत को नमन करने का आग्रह किया है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube