ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

*नागौर जिले के बुटाटी गांव स्थित बुटाटी धाम अतिक्रमण से हुआ मुक्त*

By Goapl Gupta · 19 Jul 2026 · 57 views
*नागौर जिले के बुटाटी गांव स्थित बुटाटी धाम अतिक्रमण से हुआ मुक्त*
रिपोर्टर (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज ,राजस्थान
नागौर जिले के बुटाटी गांव में श्री श्री 1008 श्री चतुरदास जी महाराज के अति प्राचीन धूणा और समाधि स्थल पर पक्षाघात का अर्थात लकवा का इलाज आदिकाल से व कई वर्षों से होता आ रहा है और मंदिर की कमेटी के अनुसार और वहां के नियमों अनुसार हर लकवे से पीड़ित व्यक्ति ,महिला, बच्चों , और बुजुर्ग को 7 दिन तक बुटाटी धाम में रुकना होता है और सुबह और शाम की आरती के समय उपस्थित होना होता है उसी से ही लाखों करोड़ो व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ मिला और यह एक ऐसा अद्भुत और दिव्य धाम है जो की अपने आप में अनूठा है और कल्पना से परे है लेकिन विगत कई दिनों से कमेटी के ऊपर गांव वालों ने और मंदिर के चारों ओर होटल वाले और अस्थाई दुकानदारों ने संगठित होकर मंदिर कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़ पर गंभीर आरोप लगाए और उनको जान से मारने का प्रयास भी किया,लेकिन देवेंद्र सिंह अध्यक्ष ने हार नहीं मानी और डटे रहे।
इस दिव्य धाम की विशेषता यह है ,कि यहां जो भी कोई श्रद्धा और ईश्वर के प्रति सच्ची निष्ठा के साथ आता है।उन्हें शत प्रतिशत स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है।
इस धाम पर भारतवर्ष ही नहीं अब तो विदेशों से भी इस रोग से पीड़ित व्यक्ति आते हैं और स्वास्थ्य लाभ पाते हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube