दुर्गापुरा गौ संघ गौशाला में लगातार गौमृत्यु पर गंभीर चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग
By Goapl Gupta ·
19 Jul 2026 ·
17 views
दुर्गापुरा गौ संघ गौशाला में लगातार गौमृत्यु पर गंभीर चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग
जयपुर, 19 जुलाई 2026। दुर्गापुरा गो संघ गौशाला, जयपुर में लगातार गायों की मृत्यु की घटनाओं को लेकर स्थानीय गौसेवकों एवं नागरिकों में गहरी चिंता व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 जुलाई 2026 को गौशाला में दानदाता श्रद्धालुओं द्वारा गायों को रोटी, चारा, गुड़ एवं अन्य खाद्य सामग्री खिलाई गई। इसके बाद कथित रूप से छह गायों की मृत्यु हो गई। वहीं 19 जुलाई 2026 को भी एक अन्य गाय की मृत्यु होने की जानकारी सामने आई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार हो रही इन घटनाओं के बावजूद गौशाला प्रबंधन एवं संबंधित पदाधिकारियों द्वारा पर्याप्त गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इससे गौशाला में रह रही अन्य गायों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
गौसेवकों ने जिला प्रशासन, पशुपालन विभाग एवं संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, मृत गायों के पोस्टमार्टम एवं मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाए तथा यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही गौशाला में रह रही सभी गायों के स्वास्थ्य की तत्काल जांच कर आवश्यक उपचार एवं समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए।