ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

*इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नीमकाथाना के डॉक्टरों के समर्थन में उतरी, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन*

By Goapl Gupta · 19 Jul 2026 · 51 views
*इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नीमकाथाना के डॉक्टरों के समर्थन में उतरी, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन*
रिपोर्टर:- (शिंभू सिंह शेखावत )जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए) ने नीम का थाना के मातृ एवं शिशु चिकित्सालय के सामने चल रहे धरना प्रदर्शन का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम नीम का थाना अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख को ज्ञापन सौंपा ।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा कि अस्पताल के सामने मृत शरीर रखकर प्रदर्शन करना ,राजस्थान मृत शरीर सम्मान अधिनियम 2023 की भावना के विपरीत है और मृतक के सम्मान को बनाए रखने के लिए प्रशासन को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करनी चाहिए ।ज्ञापन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि प्रसूता अंजलि सैनी का उपचार चिकित्सकिय मानकों एवं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया था ।प्रसव के बाद उत्पन्न हुई पीपीएच जैसी गंभीर जटिलता के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लगभग डेढ़ से 2 घंटे तक अस्पताल में उपलब्ध सभी आवश्यक दवाइयां एवं संसाधनों का उपयोग कर लगातार उपचार किया ,जब मरीज की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ तब उसके वाइटल पैरामीटर स्थिर रखते हुए उसे उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर किया गया था। आई एम ए के अनुसार परिजनों ने मरीज को उच्च सरकारी संस्थान में ले जाने के बजाय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।वहां करीब 30 घंटे तक उपचार चला इस दौरान मरीज की स्थिति स्थिर बताई गई ,तथा वेंटीलेटर की आवश्यकता भी नहीं पड़ी ।बाद में उपचार के दौरान हृदय घात से उसकी मृत्यु होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना रही ।
संगठन ने कहा कि चिकित्सकों के खिलाफ बिना निष्पक्ष से जांच के कार्यवाही की मांग करना उचित नहीं है, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने प्रशासन से पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच करने की मांग करते हुए कहा कि यदि किसी चिकित्सक की कोई त्रुटी सामने आती है तो नियमों अनुसार कार्यवाही हो। लेकिन बिना तथ्यों के चिकित्सकों को दोषी ठहरना चिकित्सा व्यवस्था का मनोबल कमजोर करता है ।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने विश्वास जताया कि चिकित्सकों का प्रथम उद्देश्य मरीज का जीवन बचाना होता है ,और सभी डॉक्टर अपनी सेवाएं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देते हैं संगठन ने डॉक्टरों की एक जुटता का संदेश देते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय पूर्ण निर्णय की मांग दोहराई ।
ज्ञापन सौंपने के दौरान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष डॉक्टर हरबंस गोयल ,सचिव डॉक्टर राजेश जांगिड़ डॉक्टर , डॉक्टर आर पी यादव ,डॉक्टर अशोक लकवानी ,डॉक्टर सतवीर अवाना, डॉक्टर संजय यादव ,डॉक्टर अरविंद जांगिड़ ,डॉक्टर एस कुमार मीणा, डॉक्टर संदीप, डॉक्टर मधुसूदन ,डॉक्टर लीलाराम रावत ,डॉक्टर सीपी सैनी, डॉक्टर कमल भटनागर ,डॉक्टर बी मांवलिया ,डॉक्टर जय किशन ,डॉक्टर एस आर दायमा,डॉक्टर राकेश खेदड़,डॉक्टर धर्मेंद्र यादव इत्यादि समस्त चिकित्सकीय स्टाफ ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube