बालिकाओं एवं महिलाओं पर होने वाले उत्पीड़न के बारे में गाइडस को जागृत किया
By Goapl Gupta ·
19 Jul 2026 ·
47 views
बालिकाओं एवं महिलाओं पर होने वाले उत्पीड़न के बारे में गाइडस को जागृत किया
बालिकाए साइबर अपराध से हमेशा बचे-मुनेशी मीणा
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में शेखावाटी एस टी सी कॉलेज,सालासर बालाजी बी एंड कॉलेज सीकर की 96 बालिकाएं जो गाइड के रूप में सात दिवसीय प्रशिक्षण में स्काउट गाइड प्रशिक्षण के साथ महिला थाना इंचार्ज श्रीमती मुनेशी मीणा ने बालिकाओं को जागरूक कर महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों की रोकथाम व उनकी सुरक्षा उनके अधिकार और साइबर अपराधों को रोकने के उपाय यातायात नियमों की पालना नए आपराधिक कानून की जानकारी देकर बालिकाओं को जागृत किया गया इसी के साथ हेल्प लाइन नंबर 1090, 112, 181 ,1096 नंबरों की जानकारी देकर बालिकाओं को उनके बारे में विस्तार से इसी के साथ श्रीमती भाग्यलक्ष्मी महिला सुरक्षा सलाहकार रही इन्होंने भी महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के बारे में चर्चा की गई बसंत कुमार लाटा सी ओ स्काउट सीकर के निर्देशन मैं यह कार्यक्रम रहा। इस अवसर बाबूलाल गुर्जर अध्यक्ष जिला परिषद स्काउट गाइड सीकर एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा सीकर ने गाइड बालिकाओं का आत्म बल बढ़ाने एवं अपने अध्ययन में अधिक से अधिक मन लगाकर पढ़ाई करने और स्काउट गाइड गतिविधियों को जीवन में उतारने के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। अतिथियों का स्वागत स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया, शाब्दिक स्वागत आचू मीणा सी ओ गाइड ने किया।शिविरार्थियों को शिविर के दौरान सामुदायिक सेवा समाज सेवा विद्यालय और युवक विद्यालय और स्काउट गाइड मैपिंग कंपास दिशा ज्ञान, अनुमान लगाना, प्राथमिक सहायता एवं अनेक प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रेम पावड़िया, पुष्पा,कोमल शर्मा,
महेंद्र कुमारपारीक, अंकित शर्मा, संगीतकार अंकित अवस्थी, सहित अनेक लोग उपस्थित है