*सदगुरु टेऊँरामजी की जयन्ती पर ध्यानाकर्षण प्रदर्शन किया*
By Goapl Gupta ·
19 Jul 2026 ·
15 views
*सदगुरु टेऊँरामजी की जयन्ती पर ध्यानाकर्षण प्रदर्शन किया*
*टेऊँरामजी महाराज द्वारा रचित आध्यात्मिक वाणी को हिन्दी पाठ्य पुस्तकों में शामिल करने की मांग*
जयपुर। सदगुरु स्वामी टेऊँरामजी महाराज के 140वीं जयन्ती पर रविवार 19 जुलाई को राजधानी जयपुर के एमआई रोड स्थित पावन तीर्थ श्री अमरापुर स्थान के मुख्य द्वार पर सिन्धी समाज के लोगों द्वारा सांकेतिक ध्यानाकर्षण प्रदर्शन किया गया। संयुक्त विकास समिति के संयोजक सिंधु वीर नानकराम थावानी ने बताया कि अमरापुर दरबार के प्रेम प्रकाश मंडल के संस्थापक आचार्य सदगुरु टेऊँरामजी महाराज की आध्यात्मिक वाणी शिक्षा का आधार बने।
अमरापुर दरबार जयपुर के संत मोहन प्रेमप्रकाश ने बताया कि इसके समर्थन में संत समाज और देश विदेश के विभिन्न आश्रमों से संतों द्वारा सरकार से यह मांग की जा रही है। समाजसेवी नानकराम ने बताया कि संत मोहन प्रकाशजी के मार्गदर्शन में सिन्धी समाज के लोगों ने सदगुरु स्वामी टेऊँरामजी महाराज द्वारा रचित आध्यात्मिक वाणी (दोहे पद छंद भजन कविता इत्यादि) को हिन्दी पाठ्य पुस्तकों में शामिल करने की मांग के समर्थन में सांकेतिक ध्यानाकर्षण प्रदर्शन किया। स्वामीजी की वाणी में सामाजिक समरता विश्व बंधुत्व संदेश विद्यमान है इसलिए इसे पाठ्य पुस्तकों में शामिल किया जाना चाहिए। इसके समर्थन में समिति द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, सांसद शंकर लालवाणी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचन्द बैरवा, विधायक श्रीचंद कृपलानी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ईमेल के जरिए पत्र भी भेजे गए हैं। समाजसेवी थावानी ने बताया कि सांकेतिक ध्यानाकर्षण प्रदर्शन के दौरान अमरापुर दरबार के संत के साथ ही राजस्थान सिंधी महापंचायत के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खेतानी, चेटीचंड सिंधी मेला समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोज ठाकवानी, चेटीचंड मेला समिति महानगर जयपुर के पूर्व अध्यक्ष छब्बलदास नवलानी, चेटीचंड सिंधी मेला समिति के पूर्व अध्यक्ष दिलीप हरदासानी, चेटीचंड मेला समिति जयपुर महानगर के महासचिव प्रमोद नावानी, अमरापुर के सेवादार तुलसी भाई, नवयुवक मंडल अमरापुर के महासचिव बी.डी टेकवानी, लक्ष्मण भाई रायचंदानी, तुलसीराम, लक्ष्मण पुरूसवाणी, हरीश मंगलानी, सुनील लालचांदनी, कन्हैयालाल, लक्ष्मण भाई पमनानी, सुरेश लालचंदानी, नरेंद्र, गुलाब चाय वाले, शिवपाल, धर्मदास नाजवानी, बाल सैनिक हिमांश थावानी अग्र बंधुओं के साथ बाल गोपालो व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और मातृशक्ति उपस्थित रहे। इस मौके पर सभी ने एक आवाज में सतगुरु स्वामी टेऊरामजी महाराज के जयकारे लगाए।