ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

जयसिंहपुरा खोर पुलिस थाना मे नवनियुक्त थाना अधिकारी रघुवीर सिंह जी का किया स्वागत

By Goapl Gupta · 19 Jul 2026 · 36 views
जयसिंहपुरा खोर पुलिस थाना मे नवनियुक्त थाना अधिकारी रघुवीर सिंह जी का किया स्वागत

जयपुर संयुक्त विकास सेवा समिति जयसिंहपुरा खोर के तत्वावधान में समिति के सदस्यों,पदाधिकारियों द्वारा नवनियुक्त जयसिंहपुरा खोर थाना के थानाअधिकारी श्री रघुवीर सिंह जी का दुपट्टा माला पहनाकर किया गया स्वागत संयुक्त विकास समिति के अध्यक्ष जयपाल सिंह वधावन,महासचिव दिनेश विजय वर्गीय,मीडिया प्रभारी दुलीचंद शर्मा, व विजय टी़ंकर,महेंद्र बंसल,रिंकू जांगिड़,सुरेंद्र सोनी, व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए रहे।
सभी ने नवनियुक्त थानाधिकारी श्री रघुवीर सिंह जी का दुपट्टा व माला पहनाकर भव्य स्वागत कर शुभ कामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। थानाधिकारी श्री रघुवीर सिंह जी ने समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया व समिति के सभी लोगों को आश्वासन दिया कि कही पर भी कोई भी गलत कार्य नशा का व्यापार या कोई भी नियम विरुद्ध कार्य कार्य करता है तो आप लोग इसकी सूचना दे ऐसे कार्य करने वालों के प्रति शख्त से शख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। जिससे आम जन में पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube