ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

डॉक्टरों का मानसून हंगामा खेल, मस्ती और फिटनेस का अनोखा संगम, 175 चिकित्सकों ने लिया भरपूर आनंद

By Goapl Gupta · 19 Jul 2026 · 36 views
डॉक्टरों का मानसून हंगामा खेल, मस्ती और फिटनेस का अनोखा संगम, 175 चिकित्सकों ने लिया भरपूर आनंद

जयपुर। शहर के नई की थड़ी क्षेत्र में रविवार को आयोजित डॉक्टर मानसून हंगामा कार्यक्रम में 175 से अधिक डॉक्टरों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेलों और मनोरंजन का भरपूर आनंद उठाया। दिनभर चले इस आयोजन में क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल और कैरम जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें चिकित्सकों ने अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर जोश के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. मकबूल अहमद एवं शेर सिंह के नेतृत्व में किया गया। आयोजन का उद्देश्य डॉक्टरों को उनके तनावपूर्ण और भागदौड़ भरे जीवन से कुछ पल राहत देना तथा आपसी सौहार्द, टीम भावना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर डॉक्टरों ने कहा कि मरीजों की सेवा में दिन-रात व्यस्त रहने के कारण उन्हें स्वयं के लिए समय नहीं मिल पाता। ऐसे आयोजन न केवल मानसिक तनाव कम करते हैं, बल्कि शारीरिक फिटनेस बनाए रखने और आपसी रिश्तों को मजबूत करने का भी बेहतरीन माध्यम बनते हैं। कार्यक्रम के दौरान खेल भावना, उत्साह और भाईचारे का अनूठा माहौल देखने को मिला। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। पूरे आयोजन में चिकित्सकों ने इसे यादगार अनुभव बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube