ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

*पाटन में बिहारीपुर डाबला रोड पर ट्रेलर दीवार तोड़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हुआ*

By Goapl Gupta · 20 Jul 2026 · 49 views
*पाटन में बिहारीपुर डाबला रोड पर ट्रेलर दीवार तोड़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हुआ*
रिपोर्टर:- (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
पाटन के निकट बिहारीपुर डाबला रोड़ पर हादसों का अड्डा बन गया ।यह कहना कोई बड़ी बात नहीं है।
क्योंकि यहां आए दिन अनियंत्रित गति से ओवरलोड ट्रेलर दौड़ते रहते हैं और न जाने कब किसके ऊपर किस समय मुसीबत आ जाए उनके ऊपर कोई लगाम नहीं है ना ही पुलिस विभाग की, ना ही आरटीओ विभाग की, और ना ही खनन विभाग अर्थात सभी विभाग मौंन है और जानबूझकर ध्यान नहीं देते।
जिसके कारण आए दिन यहां दुर्घटना होती रहती है यह तो गनीमत था कि आज रात्रि के लगभग 9:30 के समय वहां कोई वाहन या राहगीर नहीं था अन्यथा वह भी बिना वजह मौत का शिकार हो जाता है।
अतः जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों को अनियंत्रित दौड़ते यमदूतों पर लगाम कसनी पड़ेगी। तो ही यह हादसे रूक सकते हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube