ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

आसलपुर में ममता हेल्थ कैंप का सफल आयोजन, गर्भवती महिलाओं को मिला स्वास्थ्य परामर्श एवं पोषण सहयोग*

By Goapl Gupta · 20 Jul 2026 · 18 views
*आसलपुर में ममता हेल्थ कैंप का सफल आयोजन, गर्भवती महिलाओं को मिला स्वास्थ्य परामर्श एवं पोषण सहयोग*

संवाददाता गौरव पारीक

आसलपुर (जोबनेर)। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत आसलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में ममता हेल्थ कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करना तथा उन्हें सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक बनाना था।
कैंप के दौरान गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें आयरन, कैल्शियम एवं प्रोटीन पाउडर सहित आवश्यक पोषण पूरक सामग्री वितरित की गई। पीएचसी प्रभारी डॉ. गणेश चौधरी ने लाभार्थियों की नियमित गर्भावस्था जांच कर संतुलित आहार, समय पर दवा सेवन, पर्याप्त आराम तथा गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच करवाई और जागरूकता सत्र में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, नियमित जांच और सुरक्षित प्रसव से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में श्री सीमेंट की ओर से अधिकारी पुनीत जैन, विनय रॉबर्ट एवं राजेंद्र सिंह , संजय कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं तथा भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।ग्रामीण महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। यह शिविर गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में प्रभावी एवं सराहनीय पहल साबित हुआ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube