पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा का जन्मदिन मनाया, रक्तदान शिविर में 95 यूनिट रक्तदान, गो सम्मान आह्वान अभियान में सहभागिता का आह्वान
By Goapl Gupta ·
20 Jul 2026 ·
46 views
पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा का जन्मदिन मनाया, रक्तदान शिविर में 95 यूनिट रक्तदान, गो सम्मान आह्वान अभियान में सहभागिता का आह्वान
जयपुर, 20 जुलाई। राजस्थान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा का जन्मदिन सोमवार को स्नेह एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में समाजसेवियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में 95 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का सम्मान करते हुए उनके इस मानवीय योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान 27 जुलाई 2026 को "गो सम्मान दिवस" के अवसर पर आयोजित होने वाले गो सम्मान आह्वान अभियान के प्रार्थी हस्ताक्षर पत्रक अभियान पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी जनों से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में जनजागरण कर अधिकाधिक हस्ताक्षर करवाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर बृजवासी गौ रक्षक भारत सेना के जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण बड़ाया (जयपुर) ने कहा कि गौमाता के संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी गौभक्तों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से 27 जुलाई को आयोजित हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
कार्यक्रम में बृजवासी गौ रक्षक भारत सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार हंसराजानी तथा जिला कार्यकारिणी प्रभारी एवं नाड़ी वैद्य चिकित्सक डॉ. भानु प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे। दोनों ने गौ संरक्षण, गौ संवर्धन एवं गो सम्मान के लिए समाज को एकजुट होकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
अंत में सभी उपस्थित जनों ने 27 जुलाई 2026 को गो सम्मान दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने तथा हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। साथ ही रक्तदान जैसे महादान के माध्यम से मानव सेवा और गौ सेवा के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का आह्वान किया।