ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

*12 सूत्रीय मांगों को लेकर निजी शिक्षण संस्थान संघ लछमणगढ़ ने तहसीलदार व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लछमणगढ़ को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन*

By Goapl Gupta · 20 Jul 2026 · 18 views
*12 सूत्रीय मांगों को लेकर निजी शिक्षण संस्थान संघ लछमणगढ़ ने तहसीलदार व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लछमणगढ़ को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन*

लछमणगढ़, 20जुलाई

राजस्थान सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत निजी विद्यालयों का करोड़ो रुपयों का भुगतान वर्षों से लंबित है इससे निजी विद्यालय आर्थिक एवं प्रशासनिक संकट का सामना कर रहे है । ऐसे ही लंबित प्रकरणों के निपटारे सहित अन्य मांगो के लिए लक्ष्मणगढ़ के तीन दर्जन के करीब निजी विद्यालयों के संचालकों व प्रतिनिधियों ने *निजी शिक्षण संस्थान संघ लछमणगढ़* के नेतृत्व में तहसीलदार लछमणगढ़ व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लछमणगढ़ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि आरटीई, मुख्यमंत्री बालक योजना, वीर बाला काली बाई योजना तथा अन्य योजनाओं के तहत निजी विद्यालयों का करोड़ो का भुगतान वर्षों से लंबित है, साथ ही शिक्षा संबलन अभियान के तहत निजी विद्यालयों को लगातार जांच के नाम परेशान किया जा रहा है ऐसी ही अन्य मांगो के लिए आज मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया है ।
संरक्षक पवन गोयनका व रामस्वरूप महला, अध्यक्ष महेंद्र सिंह रुहेला, उपाध्यक्ष मो. हुसैन, सचिव महेंद्र थालौड़, कोषाध्यक्ष सुरेश भास्कर, सतीश गोदारा, महेंद्र थाकन, महेंद्र कुमावत, अमित ताखर, आबिद अली, आबिद,खालिद, जमील चूड़ी, अकरम खां जाज़ोद, बजरंग लाल कुमावत, भगीरथ सिंह भोजासर, ओमप्रकाश जांगिड़, रेखा शर्मा, गणपत भड़ीया, विनीत पारीक, नेमीचन्द ढाका, पवन शर्मा, प्रदीप जी कृष्णिया, प्रकाश ढाका, रहीश कुरैशी, रियालुदीन, राजवीर मील, संदीप जी बलारां, संजीव भास्कर, सवाई सिंह, गोपीमोहन शर्मा, द्वारका प्रसाद रारू, छगन शेखावत व राजेंद्र नरोदडा सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube