ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

आपदा प्रबंधन का डीएलएड के गाइड अध्यापिकाओं को प्रशिक्षण दिया

By Goapl Gupta · 20 Jul 2026 · 147 views
आपदा प्रबंधन का
डीएलएड के गाइड अध्यापिकाओं को प्रशिक्षण दिया

विशाल कैंप फायर में शानदार
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये


राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में 13 जुलाई से राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर में आयोजित डीएलएड गाइड प्रशिक्षण शिविर के दौरान शेखावाटी एसटीसी सीकर एवं सालासर बालाजी बी एड कॉलेज सीकर के दौरान छात्रा अध्यापिकाओं व स्काउट गाइड सदस्यो को ,बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर, आचू मीणा सी ओ गाइड, प्रेम पावड़िया कोमल शर्मा ,लखन बावरिया,ने आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान जहरीली गैसों से बचाव, सिलेंडर में आग लगने से बचाव व सावधानियां, बहु मंजिला इमारत से विभिन्न विधियों फायरमैन चेयर नोट ,दरी के माध्यम से नीचे उतारना, बोलाइन गांठ के माध्यम से जहरीली के सॉन्ग से भरे मकान से लोगों को निकालना, विभिन्न माध्यमों से स्ट्रेचर बनाना, मरीज को ले जाने के तरीके व सीपीआर का प्रशिक्षण प्रदान किया।
रात्रि को विशाल कैंफायर का आयोजन सुनीता पांडे जिला कमिश्नर रेंजर एवं प्राचार्य राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय सीकर के सानिध्य एवं राजेंद्र प्रसाद मील प्रभारी स जिला कमिश्नर स्काउट स्थानीय शिवसिंहपुरा एवं उपाध्यक्ष जिला परिषद स्काउट गाइड सीकर के मुख्य आतिथ्य , मामराज शर्मा जिला कोषाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें राष्ट्रीय कलाकार एवं गीतकार अंकित अवस्थी एवं शिविर के संभागी बालिकाओं ने गीत, भजन और लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी । सर्व धर्म प्रार्थना सभा एवं ध्वजावतरण के साथ शिविर का समापन किया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube