नीमकाथाना का एमसीएच हॉस्पिटल विवादों में,अब महिला के गर्भ से भ्रूण गायब होने का आरोप*
By Goapl Gupta ·
21 Jul 2026 ·
74 views
**नीमकाथाना का एमसीएच हॉस्पिटल विवादों में,अब महिला के गर्भ से भ्रूण गायब होने का आरोप*
रिपोर्टर :- (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
*चक्र व्यूह* परिजनों का हंगामा जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित
**अधिक रक्तस्राव होने पर गर्भवती को जयपुर किया था रैफर*
**अस्पताल प्रशासन का दावा, अस्पताल में नहीं हुआ गर्भपात*
**एसडीएम को महिला के ससुर ने दी शिकायत*
नीमकाथाना हाल ही में शुरू हुआ मातृ और शिशु चिकित्सालय (एमसीएच) एक बार फिर विवादों में आ रहा है । 5 दिन पहले प्रसूता की मौत के मामले में तीन दिन तक धरना प्रदर्शन हुआ था ,वहीं अब सोमवार को एक गर्भवती के परिजनों ने अस्पताल में भ्रूण गायब होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया ।
परिजनों का आरोप है कि अधिक रक्तस्राव की स्थिति में महिला को एमसीएच हॉस्पिटल नीमकाथाना से जयपुर रैफर किया गया जहां चिकित्सकों ने बताया कि गर्भ में भ्रूण नहीं है इसके बाद परिजनों ने आशंका जताई कि भ्रूण एमसीएच में ही निकल गया और इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई मामले की जांच के लिए अस्पताल प्रशासन ने चार सदस्यीय समिति गठित कर दी है वहीं पीड़िता के ससुर ओमप्रकाश ने उपखंड अधिकारी को शिकायत देकर निष्पक्ष से जांच की मांग की है ।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार 19 जुलाई सुबह 5:27 कोटड़ा निवासी किरण को पेट दर्द और अत्यधिक रक्तस्राव की शिकायत के साथ एमसीएच लाया गया था । प्रारंभिक जांच में उसकी स्थिति गंभीर मिलने पर तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया गया और चिकित्सकीय परामर्श के बाद उसे जयपुर रैफर कर दिया गया महिला की करीब एक माह पुरानी सोनोग्राफी रिपोर्ट में लगभग 28 सप्ताह की गर्भावस्था के साथ भ्रूण में जन्मजात असामान्यताएं दर्ज होना बताया जा रहा है रिपोर्ट के अनुसार भ्रूण का वजन करीब 669 ग्राम था ।
अस्पताल प्रशासन का दावा है कि अस्पताल में न तो प्रसव हुआ और न हीं गर्भपात । सीसीटीवी फुटेज के अनुसार महिला अस्पताल में आधे घंटे से भी कम समय तक रही और इस दौरान परिजन लगातार उसके साथ मौजूद थे । ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि गर्भपात अस्पताल में ही हुआ रास्ते में हुआ या जयपुर पहुंचने के बाद इस तथ्य की पुष्टि के लिए चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी गई है । महिला के पति दिलीप ने आरोप लगाया की पत्नी को सामान्य स्थिति में अस्पताल लाया गया था लेकिन यहां रक्तस्राव बढ़ गया जयपुर पहुंचने पर चिकित्सकों ने बताया कि गर्भ में बच्चा नहीं है उनका आरोप है कि बच्चा एमसीएच में ही निकल गया और इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी गई उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
**प्रमुख चिकित्सा अधिकारी जिला अस्पताल नीमकाथाना डॉक्टर कमल सिंह शेखावत का कहना है की अस्पताल में न तो प्रसव हुआ और न हीं गर्भपात, महिला अस्पताल में आधे घंटे से भी कम समय तक रही तथा सीसीटीवी फुटेज में परिजन लगातार उसके साथ दिखाई दे रहे हैं ।गर्भपात कहां हुआ इसकी जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की गई है**।
**एमसीएच प्रभारी डॉक्टर जीएस छापोला का कहना है कि प्रसूता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल लेबर रूम में भर्ती कर प्राथमिक उपचार शुरू किया गया और चिकित्सकीय जांच के बाद जयपुर रैफर किया गया एक माह पुरानी सोनोग्राफी रिपोर्ट में भ्रूण में जन्मजात असामान्यताएं दर्ज थी अस्पताल में न तो प्रसव हुआ और न हीं गर्भपात**
**डॉक्टर आसाराम खटाना स्त्री रोग विशेषज्ञ मच नीमकाथाना का कहना है महिला लगभग 5-6 माह की गर्भवती थी और उसे अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। प्राथमिक उपचार फ्लूइड और आवश्यक दवाई देने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल जयपुर रैफर कर दिया गया था**