ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सतखंडा में जिला कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन🌹🌹*

By Goapl Gupta · 21 Jul 2026 · 11 views
*🌹🌹सतखंडा में जिला कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन🌹🌹*

*संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का लिया संकल्प, गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी कांग्रेस की जनकल्याणकारी विचारधारा*

निंबाहेड़ा, 21 जुलाई, (ज़ाकिर हुसैन)
निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत सतखंडा में सोमवार को चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी की नवगठित कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण, कांग्रेस पार्टी का मफलर ओढ़ाकर तथा मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया।

समारोह के दौरान चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गोपाल आंजना बाड़ी, जिला सचिव गोवर्धनलाल आंजना (पहलवान) बसेड़ा, जिला सचिव जुगल धाकड़ उखलियां तथा जिला महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव श्रीमती मधु गोस्वामी का कांग्रेस परिवार एवं ग्रामीणजनों की ओर से स्वागत अभिनंदन किया गया।

अपने संबोधन में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना सहित कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचकर जनसंपर्क करेंगे।

पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता, समर्पण एवं जनसेवा की भावना के बल पर संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा युवाओं, किसानों, महिलाओं, मजदूरों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को कांग्रेस की विचारधारा और कार्यक्रमों से जोड़कर जनाधार का विस्तार किया जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सदैव आमजन, किसानों, श्रमिकों एवं कमजोर वर्गों की आवाज उठाती रही है तथा भविष्य में भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों एवं ग्रामीणों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन हित में प्रभावी भूमिका निभाते हुए कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य रतनलाल डांगी, नानालाल डांगी, हीरालाल डांगी, मिठूलाल डांगी, वृद्धिचंद डांगी, उदयराम डांगी, रतन डांगी (वातड़ा), एडवोकेट कमलेश डांगी, शांतिलाल डांगी, मांगीलाल डांगी, दलीचंद डांगी, प्रभुलाल डांगी, चतरू डांगी, कैलाश शर्मा, गणेश शर्मा, प्रेमचंद शर्मा, भंवरलाल डांगी मिस्त्री, लक्ष्मीलाल शर्मा, भंवर डांगी, महेश वैष्णव, धर्मेंद्र लक्षकार, सिद्धार्थ साहू, प्रदीप सालवी, गोपाल मेघवाल, हजारीलाल रेगर, रामलाल डांगी, गयास खान पठान, बद्रीलाल गायरी, प्रकाश सालवी, श्रीमती मंजू बाई डांगी, रवीना डांगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube