28वॉं प्रतिभा, भामाशाह सम्मान समारोह एवं पारीक सम्मेलन -2026 दिनॉंक 16अगस्त रविवार को रामपुरा में*
By Goapl Gupta ·
21 Jul 2026 ·
13 views
*28वॉं प्रतिभा, भामाशाह सम्मान समारोह एवं पारीक सम्मेलन -2026 दिनॉंक 16अगस्त रविवार को रामपुरा में*
रिपोर्टर :- (शिंभू सिंह शेखावत )जनतंत्र की आवाज, राजस्थान क्षेत्रीय पारीक परिषद , त्रिवेणी धाम, शाहपुरा (जयपुर) के तत्वाधान में 28वॉं प्रतिभा, भामाशाह सम्मान समारोह एवं पारीक सम्मेलन -2026 दिनॉंक 16अगस्त,2026, रविवार को पारीक भवन,रामपुरा,खण्डेला (सीकर ) राजस्थान में आयोजित होगा , प्रातः 11.15बजे गणेश वंदना एवं कार्यक्रम की शुरुआत होगी। प्रातः 11.30बजे अल्पाहार होगा।दोपहर 12.15 से मुख्य अतिथियों द्वारा प्रतिभा सम्मान होगा। कार्यक्रम के मध्य में लक्की ड्रा निकाला जाएगा।सायं 6बजे से भोजन प्रसादी वितरण कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम में समाज की युवा प्रतिभाओं एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। त्रिवेणी पारीक परिषद , त्रिवेणी धाम एवं आयोजनकर्ता आयोजक मण्डल के राजेन्द्र प्रसाद, मुकेश कुमार, प्रमोद कुमार,प्रकाश चंद,अनिल कुमार ने बताया कि योग्य प्रतिभावान छात्र-छात्राएं अपनी अंक-तालिका एवं आवश्यक दस्तावेज उमेशचंद्र पारीक, कैलाश पारीक,धोबलाई, दिनेश पारीक, श्रीमाधोपुर,शिवचरण पारीक ,धोला, जयप्रकाश पारीक, अजीतगढ़,अनुराग पारीक,भांकरी,शुभम पारीक,रामपुरा,सॉंवरमल पारीक,रींगस,नाथुलाल पारीक,आसपुरा, मुकेश पारीक, शाहपुरा ,विजय प्रकाश पारीक, भांकरी एवं नरेश पारीक,भांकरी के पास 10अगस्त तक जमा करवा दें।