*दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज पर माकपा का विरोध,नई शिक्षा नीति रद्द करने की मांग, सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही**
By Goapl Gupta ·
21 Jul 2026 ·
20 views
**दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज पर माकपा का विरोध,नई शिक्षा नीति रद्द करने की मांग, सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही**
रिपोर्टर :- (शिंभू सिंह शेखावत ) जनतंत्र की आवाज ,राजस्थान दिल्ली में जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भाकपा (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) ने कड़ा विरोध जताया है। नीमकाथाना जिला माकपा सचिव ओमप्रकाश यादव ने सोनम वांगचुक को जबरन अनशन स्थल से हटाने और संसद मार्च निकाल रहे युवाओं पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले दागने की घटना को " लोकतंत्र की हत्या" करार दिया है। ओमप्रकाश यादव ने कहा कि देश के संविधान में हर नागरिक और संगठन को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने और अनशन करने का लोकतांत्रिक अधिकार प्राप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा रद्द होने और बार-बार हो रही गड़बड़ियों के कारण देश भर के लाखों छात्र व अभिभावक तनाव से गुजर रहे हैं।देश का युवा व छात्र समुदाय निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली, पारदर्शी संस्थागत व्यवस्था, नई शिक्षा नीति को वापस लेने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्याग-पत्र की जायज मांग कर रहा है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने सरकार से मांग की है कि छात्र हित और देश हित में अविलम्ब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिया जाए, विवादित नई शिक्षा नीति को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए और देश के विश्वविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों में एक पारदर्शी व सकारात्मक शैक्षणिक माहौल बहाल किया जाए। इस दौरान सुरेन्द्र गुर्जर, राजेन्द्र सैनी समेत यूनियन से जुड़े कई पदाधिकारियों ने एकजुट होकर केंद्र सरकार की नीतियों और पुलिस की दमनकारी कार्रवाई के खालाफ विरोध प्रकट किया।