ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

*अजीतगढ़ नागरिक परिषद जयपुर द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सम्मान**

By Goapl Gupta · 21 Jul 2026 · 17 views
*अजीतगढ़ नागरिक परिषद जयपुर द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सम्मान**
रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
अजीतगढ़ नागरिक परिषद शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा बिडला ऑडोटोरियम जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अभिनंदन एवं स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया । यह सम्मान उनके द्वारा शेखावाटी क्षेत्र को यमुना जल की सौगात दिलाने एवं अन्य जनकल्याणकारी परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु आयोजित किया गया था । इस अवसर पर अजीतगढ़ नागरिक परिषद् जयपुर द्वारा भी उनको दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति- चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया । परिषद के सचिव कैलाश चंद्र सिपुरिया से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में अजीतगढ़ नागरिक परिषद जयपुर कार्यकारिणी की सदस्या श्रीमति सीमा लोहिया, सत्यनारायण छींपा सपत्नीक , सुरेश कारीगर एवं कुछ अन्य सदस्य भी शामिल हुए ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube