ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

*भारत को पहली डेंगू वैक्सीन 'क्यूडेंगा' की मंजूरी, 4 से 60 साल तक लगेगी....!!*

By Goapl Gupta · 22 Jul 2026 · 45 views
*भारत को पहली डेंगू वैक्सीन 'क्यूडेंगा' की मंजूरी, 4 से 60 साल तक लगेगी....!!*
रिपोर्टर:-(शिंभू सिंह शेखावत)

*नई दिल्ली 21 जुलाई ।* भारत के औषधि महानियंत्रक DCGI ने टाकेडा बायोफार्मास्यूटिकल्स की 'क्यूडेंगा' QDENGA को देश की पहली डेंगू वैक्सीन के रूप में बाजार में उतारने की मंजूरी दे दी है।

यह वैक्सीन 4 से 60 वर्ष के लोगों को दी जाएगी। इसे लगवाने से पहले डेंगू की पुरानी जांच या एंटीबॉडी टेस्ट की जरूरत नहीं होगी।

0.5 मिलीलीटर की दो खुराकें तीन महीने के अंतराल पर लगेंगी। कंपनी का दावा है कि यह डेंगू वायरस के चारों स्ट्रेन से सुरक्षा देती है और गंभीर बीमारी का खतरा घटाती है।

क्यूडेंगा को यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, ब्राजील और इंडोनेशिया समेत 40 से अधिक देशों में पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मानसून में बढ़ रहे डेंगू मामलों में यह वैक्सीन रोकथाम में मददगार साबित होगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube